सरायपाली : खेत में हुई मारपीट, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : खेत में हुई मारपीट, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरमाल के खेत में दो लोगों ने झगड़ा करते हो और समझौता करने आये हो कहकर गाली गलौज कर मारपीट की. खैरमाल निवासी प्रकाश ताण्डी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 9 मई को प्रकाश और उसके पारिवारिक भाई अखिलेश ताण्डी एवं प्रवीण नंद के साथ भूपेश नंद से विवाद हुआ था. भूपेश नंद, मोतीराम बरिहा खैरमाल के खेत में पिकनिक मना रहा थे. 

प्रकाश भी वहीं गये थे और भूपेश नंद से बात कर रहे थे. उसी समय भीमसेन सिदार एवं जगबंधु आये और बोले कि झगड़ा करते हो और समझौता करने आये हो कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये जगबंधु हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा भीमसेन सिदार द्वारा कुछ वस्तु से प्रकाश के बाएं कान के उपर मार दिया, जिससे उसे चोट लगी है. भीमसेन व जगबंधु वहां से भाग गये.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी भीमसेन सिदार एवं जगबंधु के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें