CG बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की म... - CG Sandesh

CG बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौके पर मौत, एक घायल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। गीदम मार्ग के बस्तनार घाट में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमे सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कोडेनार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग बीजापुर से जगदलपुर शादी मे शामिल होने जा रहे थे, तभी बास्तानार मे अचानक अंधे मोड़ मे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमे तीन महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं बताया जा रहा है की तीनों महिलाये बीजापुर की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें