सचिन पायलट इस तारीख को कर सकते है अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा ऐलान!
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है, लेकिन उसके पहले ही सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे कोल्ड वार के बारे में सबकों पता है। ऐसे में अब सचिन पायलट जल्द ही बड़ा कदम उठा सकते है और उसका कारण यह है की रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कंपनी आई-पैक को पायलट ने अपने चुनाव प्रचार की जिम्मेदार सौंपी है
मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रशांत किशोर सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि 11 जून को लेकर कोई बड़ी रणनीति बना रहे है और उस दिन वो सचिन पायलट से कोई बड़ी घोषणा करवा सकते है। जानकारी तो यह भी सामने आ रही है की इस दिन पायलट की नई पार्टी का ऐलान हो सकता है।
इसका कारण यह है की इस कार्यकाल में तो पायलट को कुछ मिलेगा नहीं न ही सीएम का पद और ना ही पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी। ऐसे में पायलट अब कोई बड़ा कदम उठा सकते है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें