महासमुंद : 3 मोटर सायकल की भिडंत में एक की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : 3 मोटर सायकल की भिडंत में एक की मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम झालखम्हरिया के पास तीन मोटरसायकल की टक्कर में एक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक, एक बाइक चालक ने दुसरे बाइक को ठोकर मार दी, जिससे दूसरी बाइक तीसरे बाइक से टकरा गयी. हादसे में दोनों बाइक चालको को चोटे आई. एक की अस्पताल में मौत हो गयी जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है. मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 25 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे पंकज चन्द्राकर मोटर सायकल क्र. CG 04 HV 6862 में महासमुन्द से बागबाहरा जा रहा था. उसी समय ग्राम झालखम्हरिया के पास बागबाहरा की तरफ से आ रही मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्र. CG 06 GV 0997 के चालक द्वारा तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्र. CG 04 ZK 7239 को ठोकर मार दी. 

जिससे पंकज चन्द्राकर की मोटर सायकल क्र. CG 04 HV 6862 उससे टकरा गयी. दोनो मोटर सायकल के आपस मे टकराने से मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों मोटर सायकल चालकों को चोटे आयी. दोनो मोटर सायकल चालक पंकज चन्द्राकर एवं मनोज बाजपयी को उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया, जहाँ पंकज चन्द्राकर की मौत हो गयी एवं मनोज बाजपेयी का अभी भी अस्पताल ईलाज चल रहा है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मोटर सायकल हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्र. CG 06 GV 0997 के चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें