कार में आग लगने से 4 घायल...रायपुर लौट रहे परिवार हुए हादसे ... - CG Sandesh

कार में आग लगने से 4 घायल...रायपुर लौट रहे परिवार हुए हादसे का शिकार

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा के सारा गांव में नेशनल हाइवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई. टक्कर होने के बाद कार सवार खेत में यहां वहां गिर गए और कार में भीषण आग लग गई. एक्सीडेंट के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने दौड़कर घायलों की जान बचाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया.




बताया जा रहा है कि रायपुर से अपने रिश्तेदार के यहां सक्ती पहुंचे कृष्णा साव अपनी कार से रायपुर लौट रहे थे. कार में उनके साथ शिव कुमार साहू, नोहर साहू और एक बच्चा सवार था. वापसी के दौरान अचानक हादसा हो गया. घायलों को पहले बीडीएम अस्पताल चांपा भेजा गया. एक गंभीर घायल को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें