नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने परीक्षा से पहले लगाई फांसी, जा... - CG Sandesh

नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने परीक्षा से पहले लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस…

दुर्ग। दुर्ग शहर में रहकर नीट की तैयारी करने वाले एक छात्र ने परीक्षा से ठीक एक दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। वहीं परिजनों का कहना है कि उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को गहनता से जांच शुरू कर दी है। परिजनों में मातम ही मातम है।

जानकारी के अनुसार प्रभात कुमार निषाद बेमेतरा जिले के बेरला का रहने वाला था। और नीट परीक्षा की तैयारी करने के लिए पिछले एक साल से दुर्ग में कमरा किराये पर लेकर पढ़ाई कर रहा था। आज नीट की परीक्षा है। और एक दिन पहले शनिवार शाम उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

 


जांच में जुटी पुलिस-

पुलिस का कहना है कि उन्हें छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पढ़ने में बहुत अच्छा था। इसके बाद भी उसने खुदकुशी क्यों की यह समझ नहीं आता है। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

मृतक प्रभात के पिता कमलेश निषाद शिक्षक हैं। प्रभात की मौत की खबर सुनकर परिजन तुरंत भिलाई पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बोले- मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उनका कहना है कि प्रभात नीट की परीक्षा को लेकर काफी गंभीर था। इसीलिए वह तैयारी और अच्छी कोचिंग करने भिलाई आया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें