एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री को बिच्छू ने काटा, एयरलाइन न... - CG Sandesh

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री को बिच्छू ने काटा, एयरलाइन ने बयान जारी कर मांगी माफी

महाराष्ट्र। एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में यात्री को बिच्छू ने काट लिया। इस घटना में यात्री की जान बचा ली गई और वह अब बिल्कुल ठीक हैं। एयर इंडिया ने इस मामले में एक बयान भी जारी किया है। बताया गया है कि यह घटना 23 अप्रैल को हुई, जिसकी पुष्टि अब हुई है।


नागपुर-मुंबई फ्लाइट में बिच्छू ने एक महिला यात्री को काटा था। इसके बाद पैसेंजर को तुरंत ही चिकित्सा मुहैया कराई गई और विमान के लैंड होते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बयान के मुताबिक, “लैंडिंग के बाद यात्री को तुरंत एयरपोर्ट पर एक डॉक्टर ने देखा और फिर बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।”

बयान में कहा गया कि फ्लाइट से लेकर अस्पताल तक एयर इंडिया के अधिकारी लगातार यात्री के साथ रहे और डिस्चार्ज तक उनका पूरा ख्याल रखा। इस घटना के बाद एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का निरीक्षण किया। टीम ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ विमान की छानबीन की और बिच्छू को बाहर किया। इसके बाद प्लेन की सफाई की गई। एयरलाइन ने इस घटना के लिए यात्री से माफी भी मांगी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें