सरायपाली : नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार  - CG Sandesh

सरायपाली : नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 5 मई को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम छीबर्रा का धर्मेंद्र प्रधान अपने साथी बद्री उर्फ नरेंद्र पटेल एवं भागीरथी बाघ के साथ आया था. धर्मेंद्र प्रधान द्वारा 500 और 50 का नोट दिखाकर बताया कि उसके और उसके साथियों के पास काफी मात्रा में नकली नोट है जो असली नोट के जैसे दिखते है. चारों मिलकर मार्केट में खपाते हैं. काफी फायदा होगा बोला. तब प्रार्थी गलत काम है मैं नहीं करूंगा इस काम में देश का अहित है बोला. धर्मेंद्र एक प्लास्टिक के थैले में 500 और 50 के नोट का बंडल अपने पास रखा था जो दिखाया. 

धर्मेंद्र प्रधान व उसके साथी तीनों व्यक्ति दुकान के बाहर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे तभी मुखबिर के सुचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दिए जहा पुलिस को देखकर सब तीतर बितर होकर भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर धर्मेंद्र प्रधान पिता स्वर्गीय मुकुंद प्रधान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम छीबर्रा को पकड़ा. उसके 02 अन्य साथी भाग निकले.

धर्मेन्द्र प्रधान से कड़ाई से पूछताछ करने पर नकली नोट खपाना, अपराध करना कुबूल किया व पतासाजी करने पर इसका थाना बसना में भी नकली सोना खपाने का पूर्व में भी अपराधिक कार्यों में सलिप्त होकर अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया .

प्रार्थी की रिर्पोट पर थाना सरायपाली में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 126/23 धारा 489,(ख)34 भादवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जाना है एवं अन्य 02 फरार आरोपियो की पता तलाश कर गिरफ्तारी की जानी है. विवेचना जारी संपूर्ण कार्यवाही में एसआई मोहम्मद असरार अली आर मोहन साहू, प्रकाश साहू, सरफुद्दीन अंसारी ,जगदीश मरकाम, व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें