फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर चुनावी रैली के दौरान PM ने कह... - CG Sandesh

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर चुनावी रैली के दौरान PM ने कही ये बड़ी बात...

New Delhi : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी का धुंआधार प्रचार जारी है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के बेल्लारी में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने यहां भी कांग्रेस को बजरंग दल के मुद्दे पर आड़े हाथ लिया। इसके अलावा पीएम ने फिल्म ‘The Kerala Story’ का भी जिक्र किया।

रैली के दौरान फिल्म को लेकर कही ये बात

पीएम ने कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ इन दिनों चर्चा में है। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म उस राज्य में आतंकी साजिशों का खुलासा करती है। मेहनती, प्रतिभाशाली और बौद्धिक लोगों की खूबसूरत भूमि के लिए जाने जाने वाले राज्य केरल में कैसे आतंकवादी साजिशों को बढ़ावा दिया जा रहा है, इस फिल्म से पता चलता है।


“मतदाताओं को भटका रही कांग्रेस”

मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों (Karnataka Election 2023) के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। बीते कई चुनावों से ऐसे ही झूठे नैरेटिव बनाकर, झूठे सर्वे करवा कर अपनी वाहवाही करती है। यहां कर्नाटक में भी कांग्रेस यही कर रही थी। वे मतदाताओं को भटका रहे हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र तुष्टीकरण के लिए है, यह सिर्फ प्रतिबंधों के बारे में है। कर्नाटक के लोग उनकी तुष्टीकरण की राजनीति देख रहे हैं। मैं बजरंग बली का नारा लगाता हूं, वे मुझे नापसंद करते हैं।

पीएम ने कांग्रेस पर देश की राजनीति भ्रष्ट करने का लगाया आरोप

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्थाओं के साथ ही देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है। बीते कुछ वर्षों में कांग्रेस ने भारत की राजनीति में एक और बीमारी पैदा कर दी है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर अपने इको सिस्टम के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। कांग्रेस की कोशिश होती है कि ऐसा करके वे जनता को भ्रमित कर दें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें