जिला अस्पताल में थे अनुपस्थित...17 डॉक्टरों को मिला नोटिस - CG Sandesh

जिला अस्पताल में थे अनुपस्थित...17 डॉक्टरों को मिला नोटिस

छत्तीसगढ़ : जांगगीर जिला अस्पताल की ओपीडी से शाम की पाली पर 17 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। डॉक्टरों के लगातार नदारद रहने के चलते भाजपा नेताओं ने सिविल सर्जन को शिकायत की थी और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने के तत्काल बाद सिविल सर्जन ने जब कल शाम जिले के सबसे बड़े अस्पताल बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल शासकीय चिकित्सालय में औचक निरीक्षण किया तो उन्हें 17 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। सभी को सिविल सर्जन ने नोटिस जारी किया है।



ये डॉक्टर रहे अनुपस्थित

डॉ. नितिन जुनेजा अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. शाहबाज खाण्डा, मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. आकाश सिंह राणा, सर्जरी विशेषज्ञ,डॉ. यू. के. मरकाम सर्जिकल विशेषज्ञ,डॉ. निकीता खेस नेत्र रोग विशेषज्ञ,

डॉ. निशांत पटेल नेत्र रोग विशेषज्ञ,

डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल चिकित्सा अधिकारी

डॉ. हरिश पटेल शिशु रोग विशेषज्ञ , डॉ. सदानंद जांगड़े चिकित्सा अधिकारी, डॉ. योगेश राठौर चिकित्सा अधिकारी, डॉ. वसुन्धरा कश्यप, दंत चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आर. एस. सिदार चिकित्सा अधिकारी, डॉ. इकबाल हुसैन चिकित्सा अधिकारी,

डॉ. दीपक साहू चिकित्सा अधिकारी,

डॉ. संदीप साहू चिकित्सा अधिकारी,

डॉ. आकाश थवाईत, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. प्राची जांगड़े, चिकित्सा अधिकारी

सिविल सर्जन एवं आरएमओ ने संयुक्त औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सभी बिना किसी सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। उनके कृत्य के चलते चिकित्सालय की छवि धूमिल हुई। चिकित्सकों के कृत्य को सिविल सेवा अचारण नियम 1965 के विपरीत मान सिविल सर्जन ने नोटिस जारी कर लिखा है कि उक्त संबंध मे आप अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 02 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने अथवा समयावधि में जवाब प्राप्त नहीं होने पर उक्त दिवस का वेतन कटौती की कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार रहेगें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें