तुमगांव : तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी ठोकर, एक की मौत - CG Sandesh

तुमगांव : तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी ठोकर, एक की मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर से फुसेराडीह के मध्य हनुमान मंदिर के पास तेज रफ़्तार बाइक ने दुसरे बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 25 फरवरी को गौतम कुमार एवं गंगाधर कमार मोटरसायकल क्रं. CG 22 W 9679 में बनसिवनी से अपने गांव अवराई जा रहे थे. बाइक गौतम कमार चला रहा था. पीछे में गांव का संतोष पटेल अपनी बाइक क्रं. CG 22 S 8212 में आ रहा था. संतोष पटेल फुसेराडीह हनुमान मंदिर के आगे मोड़ में अपने बाइक को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे चालक गौतम कमार सामने फेंकाकर गिर गया. उसके सिर गर्दन सीने में गंभीर चोट लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संतोष पटेल के खिलाफ 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें