महीने पहले वैलेंटाइन डे पर की थी शादी...ट्रांसजेंडर बॉडी बिल... - CG Sandesh

महीने पहले वैलेंटाइन डे पर की थी शादी...ट्रांसजेंडर बॉडी बिल्डर ने की आत्महत्या

केरल के पहले ट्रांसजेंडर बॉडी बिल्डर प्रवीण नाथ ने गुरुवार को तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक प्रवीण नाथ ने अपने आवास पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रवीण का शव सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है।

इस साल वैलेंटाइन डे पर प्रवीण नाथ ने अपनी ट्रांसजेंडर पार्टनर से शादी की थी। कुछ समय पहले सोशल मीडिया से पता चला था कि उन दोनों के बीच काफी समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि, नाथ ने ऐसी सभी खबरों का खंडन किया था।


मिस्टर इंडिया में भाग लेना चाहता था प्रवीण

प्रवीण को मिस्टर केरल ट्रांस मेन के नाम से जाना जाता था। वह ट्रांसजेंडर समुदाय से बॉडी बिल्डिंग में प्रवेश करने वाला पहला व्यक्ति था। प्रवीण ने 2022 में मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग के फाइनल में भी भाग लिया था। मिस्टर केरल के रूप में चुने जाने के बाद, प्रवीण ने मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने की अपनी इच्छा भी जताई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें