सिंघोड़ा : घर पर पथराव कर दरवाजा और ट्रेक्टर को किया क्षतिग्र... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : घर पर पथराव कर दरवाजा और ट्रेक्टर को किया क्षतिग्रस्त, 5 के खिलाफ केस दर्ज

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सा में कुछ दिनों पूर्व से तनाव की स्थित बनी हुई है. पुलिस प्रशासन स्थिति सामान्य करने में जुटी हुई है. पीड़ित परिवार के एक सदस्य गुणसागर पटेल पिता ललित राम पटेल उम्र 23 साल ने 4 मई को 5 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.

गुणसागर पटेल ने अपनी शिकायत में बताया है कि 28 अप्रैल को उसत राम पांड़े, खेमराज पांडे, चंदिका प्रसाद विश्वकर्मा, साहेबराम बरिहा और जगन्नाथ पांडे ने गाँव के बीच गली में बहने वाले गंदे पानी को जेसीबी और ट्रेक्टर के माध्यम से पीड़ित के घर की ओर मोड़ दिया, जिसे मना करने की बात को लेकर आरोपियों ने अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हूए पत्थर फेंक कर मारने की कोशिश किया तथा घर के दरवाजे एवं ट्रेक्टर को लाठी पत्थर से मारकर क्षति पहुंचाया.

पीड़ित परिवार डर के कारण घर से बाहर निकल नहीं पा रहा है. परिवार के एक सदस्य गुणसागर पटेल जो सरायपाली में रहकर पढाई करता है उसने परिजनों से जानकारी लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी उसत राम पांड़े, खेमराज पांडे, चंदिका प्रसाद विश्वकर्मा, साहेबराम बरिहा और जगन्नाथ पांडे के खिलाफ 147-IPC, 294-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें