नक्सल अभियान के संबंध में बेहतर रणनीति बनाने डीजीपी अशोक जुन... - CG Sandesh

नक्सल अभियान के संबंध में बेहतर रणनीति बनाने डीजीपी अशोक जुनेजा ने ली हाईलेवल मीटिंग

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में जिला बस्तर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर की संयुक्त समीक्षा बैठक ली गई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की बैठक कर आगामी समय पर नक्सल अभियान के संबंध में बेहतर रणनीति एवं परस्पर समन्वय स्थापित करते हुये विकास एवं सुरक्षा के संबंध में लगातार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी सुरक्षा इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों चर्चा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

 


उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के दो दिवसीय भ्रमण में पहुँचे पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिनाँक 3 मई 2023 को जिला नारायणपुर में जिला कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर तथा जिला मुख्यालय सुकमा में समीक्षा बैठक के दौरान जिलेवार नक्सल विरोधी अभियान, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी सुरक्षा इत्यादि विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों बस्तर संभाग अंतर्गत दो दिवसीय प्रवास के दौरान स्थानीय पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर किये जा रहे नवीन कैम्प स्थापना, सड़क सुरक्षा, निर्माणधीन पुल-पुलियों, सामुदायिक पुलिसिंग, अन्य विकास कार्यों सहित वर्तमान परिस्थितियों एवं नक्सलियों द्वारा चलाये जा रहे टीसीओसी के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुये नक्सल अभियान में तेजी लाने तथा आगामी नक्सल विरोधी अभियान, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी सुरक्षा के संबंध पुलिस अधिकारी एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें