CG : फसल की रखवाली करने गए दंपत्ति की करंट की चपेट में आने स... - CG Sandesh

CG : फसल की रखवाली करने गए दंपत्ति की करंट की चपेट में आने से मौत

सूरजपुर के रामानुज नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को दंपती का शव खेत में मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। पति-पत्नी दोनों सुबह फसल देखने के लिए गए थे। इसके बाद दोपहर में उनकी मौत का पता चला। अशंका है कि झटका मशीन से करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। दंपती ने मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में झटका मशीन लगा रखी थी। मशीन खराब होने के कारण घरेलू कनेक्शन से तारों में करंट दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जगतपुर निवासी चैन प्रकाश (25) अपनी पत्नी संगीता (22) के साथ बुधवार को धान के खेत में फसल देखने और काम करने गए थे। दोपहर को एक ग्राीमण ने दोनों के शव खेत के पास पड़े हुए देखे। इस पर उसने गांव वालों को सूचना दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि चैन प्रकाश ने धान की फसल लगाई थी। उसने मवेशियों से फसल को बचाने के लिए झटका मशीन लगाकर खेत में पोल गाड़कर तार लगाए थे।

यह भी पता चला है कि, झटका मशीन के खराब होने के कारण चैन प्रकाश ने तारों को घरेलू बिजली से कनेक्शन दिया था। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट की चपेट में पहले चैन प्रकाश आया और तार से चिपक गया। उसे बचाने की कोशिश में पत्नी संगीता भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौत हो गई। एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से दोनों की मौत होना पाया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें