छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 11 लोगों की म... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

बालोद। जिले में बुधवार रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी बोलेरो से शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके चलते मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल डेढ़ साल की बच्ची ने रायपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी जिले के सोरेम गांव का साहू परिवार कांकेर जा रहा था। बुधवार रात को करीब 9.30 बजे इनकी गाड़ी नेशनल हाईवे-30 पर बालोद के जगतरा पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। मौके पर ही एक बच्चे, 5 महिला और 4 पुरुषों की मौत हो गई। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में हो उसने दम तोड़ दिया।


गुरूर के सऊदी में 3 डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है। यहां प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। शवों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया जाएगा। एसपी ने घटना की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे पर CM ने भी जताया दुख

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने देर रात ट्वीट कर लिखा – अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें