शादी समारोह से गाँव लौटते समय हादसा, 7 की मौत - CG Sandesh

शादी समारोह से गाँव लौटते समय हादसा, 7 की मौत

बिहार के सीतामढ़ी जिले में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मगोलवा में बुधवार शाम को उस समय हुई जब एक शादी समारोह में शामिल होकर पीड़ित अपने पैतृक गांव लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.उन्होंने इस सड़क हादसे में घायल सात लोगों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की.

सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी जिले मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है जबकि बाकी अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य और ऑटो रिक्शा चालक शामिल हैं और मृतकों में से तीन किशोर हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें