मेला देखने गई नाबालिग का अपहरण, फिर बंधक बनाकर गैंगरेप, 2 सग... - CG Sandesh

मेला देखने गई नाबालिग का अपहरण, फिर बंधक बनाकर गैंगरेप, 2 सगे भाई समेत 5 गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

 


जानकारी के अनुसार 16 साल की नाबालिग 25 अप्रैल की शाम मेला देखने के लिए गई हुई थी। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अगले दिन सुबह थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की थी। नाबालिग का मेला स्थल से ही 2 नाबालिग समेत 5 लड़कों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद बाइक पर जबरदस्ती बिठाकर फरसगांव के बाजार पारा स्थित एक घर में लेकर गए। वहां तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। किसी तरह नाबालिग उनके चंगुल से भागकर अपने घर पहुंची। परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद बाद घर वालों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश की। जांच के दौरान मंगतू मंडावी (18), मनोज मंडावी (21), भूपेंद्र मरकाम (21) और अन्य 2 नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें मंगतू और मनोज दोनों सगे भाई हैं। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। फरसगांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें