दो दोस्तों की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, एक का आज था ... - CG Sandesh

दो दोस्तों की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, एक का आज था जन्मदिन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के ग्राम छपोरा में दो दोस्तों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। दोनों की लाश बुधवार को जामुन के पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में से एक का आज जन्मदिन था। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्तों के नाम राहुल बंजारे (16 वर्ष) और टिकवेंद्र कुर्रे (20 वर्ष) है। दोनों दोमुहामी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शराब की बोतल और पानी का पाउच भी मिला है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि पहले दोनों लड़कों ने शराब पी होगी और उसके बाद पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। टिकवेंद्र सिंह कुर्रे का 3 मई को यानि आज जन्मदिन था। टिकवेंद्र भटगांव में ITI में सेकेंड ईयर का छात्र था। अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है कि आखिर एक साथ दो दोस्तों ने क्यों सुसाइड कर लिया। मामले में जांच जारी है। दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें