महासमुंद : अंडा ठेला में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वा... - CG Sandesh

महासमुंद : अंडा ठेला में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने सितली नाला के पास अंडा ठेला में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले चार लोगों पर कार्रवाई की है. 02 मई को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने सितली नाला के पास अंडा ठेला में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है.
सुचना के बाद पुलिस सितली नाला के पास पहुंची, जहाँ आरोपी बैगनू यादव अंडा ठेला में लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था. शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये. बैगनू यादव को गिरफ्तार किया गया.

आरोपी बैगनू के कब्जे से एक पौवा देशी मदिरा प्लेन 180 ML वाली शिशी में 90ML शराब भरी हुई किमती 45 रूपये एवं दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.
इसी तरह महासमुंद पुलिस ने 2 मई को मुखबीर की सुचना पर अंडा ठेला सितली नाला के पास से सुबेलाल ताण्डी पिता स्व. सुखम लाल ताण्डी उम्र 56 साल निवासी कुम्हार पारा महासमुंद को गिरफ्तार किया.
आरोपी के कब्जा से एक पौवा देशी मदिरा प्लेन 180 ML वाली शिशी में 90ML शराब भरी हुई किमती 45 रूपये एवं दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

इसी जगह से पुलिस ने अपने अंडा ठेला में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले अजीज खान पिता नजीर खान उम्र 58 साल निवासी गंजपारा महासमुंद को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से एक पौवा देशी मदिरा प्लेन 180 ML वाली शिशी में 90ML शराब भरी हुई किमती 45 रूपये एवं दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

इसी जगह से एक अन्य आरोपी निर्मल साहू पिता भोला राम साहू उम्र 22 साल निवासी कुम्हार पारा महासमुंद को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से एक पौवा देशी मदिरा प्लेन 180 ML वाली शिशी में 90ML शराब भरी हुई किमती 45 रूपये एवं दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

महासमुंद पुलिस ने चारों आरोपीयों को अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया. मामला जमानतीय होने से एवं आरोपी के द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें