बसना : बेटे और नाती ने डंडे से की पिटाई - CG Sandesh

बसना : बेटे और नाती ने डंडे से की पिटाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम नौगडी में बुजुर्ग के साथ उसके बेटे और नाती ने डंडे से मारपीट की. बुजुर्ग ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

ग्राम नौगडी निवासी सोनसाय ओगरे ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके पांच बेटे हैं. उसका बड़ा बेटा सुन्दर सिंह की मौत हो गयी है तो सोनसाय उसके घर अपने नाती भुपेश के साथ रहता है. सोनसाय ने जमीन का बटवारा कर दिया है. सोनसाय अपने लिये खाने कमाने के लिए जमीन निकाला है.

1 मई को शाम करीबन 5 बजे उसका एक बेटा महेश ओगरे एवं नाती राकेश ओगरे तुम भुपेश के साथ रहते हो, उसका धन बना रहे हो कहकर सोनसाय को गंदी गंदी मां बहन की गाली गलौज कर घर के परछी में सोनसाय को खींचकर हाथ थप्पड एवं डंडा से मारपीट किये. मारपीट करने से उसे चोंट लगा है. गाली गलौच मारपीट करते मेरी पत्नि मुखारी बाई एवं परिवार वाले देखे सुने हैं एवं बिच बचाव किये.

शिकायत के मुताबिक, महेश उसे पूर्व में भी मारपीट कर चुका है. महेश रिपोर्ट करने जाओगे तो तुम्हे जान से मार दुंगा कहकर धमकी भी देता है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महेश ओगरे और राकेश ओगरे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें