कर्नाटक में आज तीन जनसभाएं करेंगें पीएम मोदी...चुनाव प्रचार ... - CG Sandesh

कर्नाटक में आज तीन जनसभाएं करेंगें पीएम मोदी...चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिहाज से आज का (KARNATAKA ELECTION)दिन अहम है। राज्य में 10 मई को चुनाव होना है। ऐसे में अब यहां मतदान में मात्र(KARNATAKA ELECTION) 7 दिन का समय शेष रह गया है। कर्नाटक में आज बीजेपी के स्टार प्रचारक और पीएम नरेंद्र मोदी की तीन जनसभाओं का कार्यक्रम है। ये सुबह से लेकर शाम तक चलेगा।


धुंआधार प्रचार में जुटी बीजेपी

इसकी शुरुआत सुबह 11:00 बजे  से होगी। जहां वो कोलनाडू ग्राम एनएच 66, मुल्की सिटी मुदाबिदारे में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 01:15 बजे गौरीकेरे, आईआरबी टोल के पास, हट्टीकेरे ग्राम, अंकोला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर 03:15 बजे बेलवाड़, बेल होंगला, गोडचिनमालकी फॉल्स रोड में एक जनसभा में उनका संबोधन होगा।

कांग्रेस पर सीएम बोम्मई ने साधा निशाना
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र को ‘धोखाधड़ी’ करार दिया और दावा किया कि अधिकांश कार्यक्रमों की घोषणा मौजूदा भाजपा बीजेपी सरकार ने की थी। बोम्मई ने कहा कि एक ओर बीजेपी देशभक्ति और देश की सुरक्षा के आधार पर वोट मांग रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने देश को बांटने के लिए देशद्रोहियों से हाथ मिला लिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें