सांसनीखेज मामला : दूसरी महिला के चक्कर में पति ने की पत्नी क... - CG Sandesh

सांसनीखेज मामला : दूसरी महिला के चक्कर में पति ने की पत्नी की हत्या

धमतरी : जिले से हत्या का सांसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां पति ने अपनी पत्नी पर हंसिए से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। पति ने परिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी का है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। इसके चलते पति ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी, प्रार्थी गोपी चतुर्वेदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका सुशीला टंडन की पति गोविंद टंडन उम्र 34 वर्ष निवासी अछोटी ने सोमवार की दरम्यानी रात घरेलू विवाद को लेकर उसकी हंसिया से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विवेचना के दौरान मृतिका के शव का पीएम सिविल अस्पताल कुरूद में कराया गया। इसके बाद आरोपी को कुरूद पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हसिया भी जब्त किया। आरोपी गोविद टंडन को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें