मधुमक्खियों ने किया लोगों पर हमला, 6 से अधिक लोग घायल, बच्चे... - CG Sandesh

मधुमक्खियों ने किया लोगों पर हमला, 6 से अधिक लोग घायल, बच्चें भी शामिल

मोहला-मानपुर  : जिले के मानपुर दक्षिण वन परिक्षेत्र के औंधी-नवागढ़-नवागांव उपवन में मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. पेंदोड़ी गांव के छोटे बच्चे और युवाओं की टोली जंगल-पहाड़ की ओर घूमने के लिए निकले थे. इस दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया.



मधुमक्खियों के डंक से 6 लोग से अधिक जख्मी हो गए हैं. जिन्हें औंधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. वहीं, कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.तो कुछ लोग अभी भी जान बचाने के लिए जंगल-पहाड़ों में छिपे होने की ,खबर हैं. फिलहाल, 108 एम्बुलेंस बाकी के जख्मी लोगों को लेने के लिए रवाना हो गई है. इन जख्मी लोगों में ज्यादातर 12-15 साल के बच्चे शामिल हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें