3 गायों को हाईवा ने कुचला, 11 मवेशियों की मौत, 2 की हालत गंभ... - CG Sandesh

3 गायों को हाईवा ने कुचला, 11 मवेशियों की मौत, 2 की हालत गंभीर

बालोद। जिले के टिकरी गांव में एक हाईवा चालक ने सड़क पर बैठी 13 गायों को रौंद दिया। हादसे में 11 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।

 


जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की है। टिकरी गांव में सड़क पर 13 मवेशी बैठे हुए थे। इसी दौरान एक हाईवा टिकरी-सिकोसा मार्ग से गुजर रही थी। टिकरी गांव में पहुंचते ही ड्राइवर को सड़क पर 13 मवेशी बैठे हुए दिखाई दिए, लेकिन वो नहीं रुका और सभी को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में 11 मवेशियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 2 गंभीर रूप से घायल मवेशियों का इलाज किया जा रहा है।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं घटना से गौ सेवकों में काफी आक्रोश है। जैसे ही हादसे की जानकारी लोगों को मिली, आसपास के गांवों से भी ग्रामीण पहुंच गए और घायल गायों के इलाज में जुट गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फरार हाईवा चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें