नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर धरमलाल कौशिक का बयान, ब... - CG Sandesh

नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर धरमलाल कौशिक का बयान, बड़े दायित्व देने के बावजूद धोखा दिया, फिर भी उनका स्वागत है…

बिलासपुर। नंदकुमार साय के भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस के साथ चले जाने पर भाजपा ने बयान जारी किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि पार्टी ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया है । बड़े दायित्व देने के बावजूद साए ने पार्टी को धोखा दिया है।

कौशिक ने कहा कि पार्टी ने हमेशा साय को महत्व दिया है, विभिन्न उच्च पदों पर जिम्मेदारी दी है। जिसमें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पार्टी अध्यक्ष बनाया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, रायगढ़ सरगुजा से लोकसभा सांसद बनाया। वहीं राज्यसभा में भी सांसद के रूप में उन्हें काम करने का मौका दिया हैं। इसके बाद भी साय ने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

 


कौशिक ने कहा इससे पहले भी स्वर्गीय करुणा शुक्ला ने कांग्रेस में प्रवेश किया था। जहां उनकी घोर उपेक्षा की गई, यही हाल साय का भी कांग्रेस में होगा। फिर भी उन्हें पार्टी की ओर से शुभकामनाएं हैं, कौशिक ने कहा वे फिर भी भाजपा में आना चाहे तो उनका स्वागत है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें