बीजेपी को एक और झटका…! 6 मई को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे ये पूर... - CG Sandesh

बीजेपी को एक और झटका…! 6 मई को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे ये पूर्व मंत्री

भोपाल, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। खबर है कि 6 मई को भोपाल में दीपक जोशी कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।


जानकारी के अनुसार, 5 मई को दीपक जोशी की पत्नी की बरसी है। 6 मई को वो राजधानी भोपाल पहुंचेंगे और पीसीसी में कांग्रेस का दामन थामेंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। आज दीपक जोशी ने कांग्रेस नेता मुकेश नायक के साथ मुलाकात की। दीपक जोशी का कहना है कि पिता की विरासत के लिए कुछ भी कर सकता हूँ। दीपक जोशी तीन बार विधायक रहे हैं।

बता दें कि मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के कई विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा था। जिससे कमलनाथ सरकार गिर गई थी। बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में हाटपिपल्या से विधायक मनोज चौधरी भी थे। इसके बाद हुए उपचुनाव में मनोज चौधरी फिर दीपक जोशी को हराकर विधायक (Loss to BJP) बन गए। कहा जा रहा है कि तब से दीपक जोशी उपेक्षित महसूस कर रहे थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें