महासमुंद : भांजी का पीछा क्यों कर रहे हो कहने पर युवक ने मार... - CG Sandesh

महासमुंद : भांजी का पीछा क्यों कर रहे हो कहने पर युवक ने मारा चाक़ू

महासमुंद के रेल्वे स्टेशन रोड स्थित अनिल क्लिनिक के सामने एक बदमाश ने भांजी का पीछा क्यों कर रहे हो कहने पर चाक़ू मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया. घायल व्यक्ति की पत्नी आश्मा बेगम ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अप्रैल की शाम अंसार अली की भांजी दुकान से काम करके पैदल घर जा रही थी. महासमुन्द के रेल्वे स्टेशन रोड स्थित अनिल क्लिनिक के सामने पहुंची थी, उसी समय राजेन्द्र ठाकुर उसकी भांजी का पीछा करते हुये आ रहा था. अंसार ने राजेन्द्र ठाकुर को देखकर पूछा क्यों पिछा कर रहा है. इतने बात को सुनते ही राजेन्द्र ठाकुर गाली गलौज करते हुये अपने पास रखे हुये धारदार चाकू से जान से मारने की धमकी देते हुये मार कर घायल कर दिया. हमले से अंसार के पेट का अटडी बाहर निकल गया है, कान कट गया है व शरीर के अन्य भागों में चोट लगा है.
हमले के बाद घायल अंसार अली को जिला अस्पतला से रिफर करा कर RLC अस्पताल महासमुन्द में भर्ती किया गया है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र ठाकुर के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें