महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, पति समेत तीन क... - CG Sandesh

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हरियाणा के जींद जिले जुलाना में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष तीन सदस्यों के खिलाफ दहेज और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले के ग्राम बसईका पुरा निवासी मनेंद्र परिवार के साथ जुलाना में रहता है और मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि मनेंद्र की पत्नी सुमन ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर कथित आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता भिंड जिले के मीकापुर ग्राम निवासी बलवीर की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति मनेंद्र, जेठ विजेंद्र और भतीजे जीतू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बलबीर ने आरोप लगाया है कि चार साल पहले उन्होंने सुमन की शादी मनेंद्र से की थी और तब से ही दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। जुलाना के थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें