महासमुंद : JCB की ठोकर से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : JCB की ठोकर से बाइक सवार की मौत

महासमुंद थाना क्षेत्र के लभरा खुर्द के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने NH 353 रोड पर जेसीबी ने मोटर सायकल सवार दो लोगों को ठोकर मार दी, जिससे एक की मौत हो गयी.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि 27 अप्रैल को मिथुन यादव उसके साथी पुरूषोत्तम साहू के साथ पल्सर वाहन क्र. CG 04 MW 7967 से महासमुंद से अपने गांव सिरगिड़ी जा रहा था. मोटर सायकल मिथुन यादव चला रहा था और पुरूषोत्तम साहू पीछे बैठा था दोपहर लगभग 03:20 बजे लभरा खुर्द दीपक बासना के पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे थे तभी जेसीबी क्र. CG 06 GN 1681 का चालक अपने जेसीबी को लापरवाहीपूर्वक चलाकर पल्सर वाहन क्र. CG 04 MW 7967 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मिथुन यादव एवं पुरूषोत्तम साहू को चोट लगा. उन्हें ईलाज कराने के लिए सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया, ईलाज कराने के बाद 28 अप्रैल को मिथुन यादव को घर लेकर गये जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक चालक के खिलाफ 279, 337, 304ए भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें