इस बार बुद्ध पूर्णिमा के दिन पड़ेगा चंद्रग्रहण, इन तीन राशिय... - CG Sandesh

इस बार बुद्ध पूर्णिमा के दिन पड़ेगा चंद्रग्रहण, इन तीन राशियों के जातकों को मिलेगा फायदा

इस साल 05 मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा है। यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। जिसे बुद्ध जयंती या फिर बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इसी दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। वहीं इसी साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि 130 साल के बाद ये दुर्लभ संयोग बना है। जब बुद्ध पूर्णिमा के दिन ग्रहण का योग बना है। इस संयोग को बनने से 3 राशियों को फायदा होने वाला है। उन्हें नौकरी, नया वाहन और मान-सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। बता दें इस बुद्ध पूर्णिमा की तिथि, चंद्र ग्रहण का समय और किन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा।

बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग में इस साल दिनांक 4 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात 11:44 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 5 मई को रात 11: 03 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इसकी उदया तिथि दिनांक 05 मई को है, इसलिए इस दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी।



साल का पहला चंद्र ग्रहण

बुद्ध पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र लगने वाला है। बता दें, दिनांक 05 मई को रात 08:45 मिनट से लेकर देर रात 01:00 बजे तक है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले से ही लग जाता है। लेकिन इस बार उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं है।

3 राशियों को हर क्षेत्र में मिलने वाली है सफलता

1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन दुर्लभ संयोग बनन से लाभ होने की संभावना है। बिजनेस में मुनाफा होगा। आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।

2. सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दुर्लभ संयोग बनने से वाद-विवाद के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपके पक्ष में कोर्ट का फैसला आ सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

3. मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का संयोग भाग्योदय जैसा साबित होगा। आपके प्रोमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। आपको मित्रों का सहयोग मिल सकता है। नया वाहन और मकान खरीदने का योग बन रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें