अरनपुर नक्सली हमले के मास्टरमाइंड जगदीश की सामने आई तस्वीर, ... - CG Sandesh

अरनपुर नक्सली हमले के मास्टरमाइंड जगदीश की सामने आई तस्वीर, 12 नक्सलियों पर FIR, 2 गिरफ्तार

सुकमा :  दंतेवाड़ा के अरनपुर नक्सली हमले को लेकर इस वक्त एक बड़ा खुलासा हुआ है। अरनपुर नक्सली हमले के मास्टर माइंड की तस्वीर सामने आई है। इस मास्टर माइंड का नाम जगदीश कुहरामी है। नक्सली हमले का मास्टर माइंड बस्तर पुलिस के मेन टारगेट में आ गया है। वहीं, इस घटना में शामिल 12 नक्सलियों पर FIR दर्ज की गई है और दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।



जानकारी के मुताबिक अरनपुर नक्सली हमले में शामिल दरभा डिवीजन कमेटी के माओवादी कैेडर जगदीश समेत लख्खे, लिंगे, सोमडू, महेश, हिड़मा, उमेश, देवे, नंद कुमार, लखमा, कोसा, मुकेश तथा अन्य पर FIR दर्ज की गई है और दो नक्सलियों गिरफ्तार भी किया गया है। दोनों नक्सलियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि हो गई है।

26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और 1 ड्राइवर शहीद हुए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें