महासमुंद : कार ने स्कूटी सवार शिक्षिका को मारी ठोकर - CG Sandesh

महासमुंद : कार ने स्कूटी सवार शिक्षिका को मारी ठोकर

महासमुंद के BTI रोड़ एक्सिस बैंक के सामने कार की ठोकर से स्कूटी सवार शिक्षिका घायल हो गयी. इलाज कराने के बाद शिक्षिका ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

वेडर मेमोरियल स्कूल महासमुन्द में टीचर के पद पर पदस्थ अंजला तिर्की ने अपनी शिकायत में बताया है कि 13 अप्रैल को वह छुट्टी के बाद अपनी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 06 GF 3551 से घर वापस जाने के लिये निकली थी। BTI रोड एक्सिस बैंक के पास पहुंची थी तभी दोपहर करीब 12:30 बजे पीछे से बरोंडा चौक की ओर से बलेनो कार क्रमांक CG04 MW 2477 का चालक अपनी कार को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर अंजला के स्कूटी को बांये ओर से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया, जिससे शिक्षिका स्कूटी सहित रोड़ पर गिर गयी। हादसे में उसे चोटे आयी है. स्कूटी का मिरर तथा पीछे बाडी छतिग्रस्त हो गया है. ईलाज कराने के बाद शिक्षिका ने 27 अप्रैल को थाने में मामला दर्ज कराया है.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें