Jiah Khan Suicide Case: सीबीआई की विशेष अदालत आज सुनाएगी फैस... - CG Sandesh

Jiah Khan Suicide Case: सीबीआई की विशेष अदालत आज सुनाएगी फैसला

महाराष्ट्र। अभिनेत्री जिया खान की खुदकुशी मामले में मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी। 3 जून 2013 को जिया खान का शव जुहू स्थित उनके अपने घर में पंखे से लटका हुआ मिला था। 7 जून 2013 को अदाकारा के घर से 6 पन्नों का लिखा सुसाइड नोट मिला था।

जिया खान की ओर से कथित रूप से लिखे गए छह पन्नों के पत्र के आधार पर सूरज को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने दावा किया है कि पत्र में सूरज के साथ जिया के अंतरंग संबंधों के साथ-साथ कथित शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना के बारे में बात की गई है, जिस वजह से उसने खुदकुशी की है।

 


मामले में 1 जुलाई 2013 को सूरज पंचोली को जमानत मिल गई। जिया खान की मां राबिया खान ने मामले हत्या का आरोप लगाया है। राबिया की अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने साल 2014 में मामले की जांच सीबीआई को दी गई। 2015 में सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया, जिसमे सूरज पंचोली पर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा-306 के तहत आरोप तय हुआ। 2019 में शुरू हुए मुकदमे की सुनवाई 20 अप्रैल, 2023 को पूरी हुई। अब आज फैसले की तारीख है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें