जानें IMD की भविष्यवाणी : देर रात बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में आज... - CG Sandesh

जानें IMD की भविष्यवाणी : देर रात बदला मौसम, छत्तीसगढ़ में आज भी बदरा फिर बरसने को तैयार

छग में गुरुवार रात एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी और गरज चमक के साथ रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी रायपुर में रात 12 बजे से आंधी और बारिश शुरू हुई। जिसके बाद कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर लोगों को लो-वोल्टेज का भी सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उपरी हवा सिस्टम विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है।



मौसम और आकाशीय बिजली से अलर्ट( alert) रहने भी कहा जा रहा है. मौसम विभाग द्वारा आकाशीय बिजली से लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में मौसम और आकाशीय बिजली से अलर्ट रहने भी कहा जा रहा है।

इन जिलों में हुई बारिश 

जिलों में ज्यादा आंधी और बारिश का सामना करना पड़ा। उसमें कोरबा, मुंगेली, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, राजनांदगांव, बालोद, बलौदा बाजार, महासमुंद और धमतरी शामिल हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें