टमाटर से भरा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा ...ए... - CG Sandesh

टमाटर से भरा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा ...एक युवक की मौत, 8 घायल

कवर्धा: जिले के दलदली में टमाटर से भरा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक मानसिंह की मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तरेगांव थाना क्षेत्र का है।



जानकारी के मुताबिक, पिपरखूंटा गांव के बाजार से सब्जी बेचकर सभी लोग वापस बोड़ला लौट रहे थे। सभी पिकअप में सवार थे। दलदली के अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मानसिंह नाम के युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पिकअप में सवार बाकी लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर तरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं 8 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने 2 लोगों की हालत गंभीर बताई है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है। हादसा बुधवार शाम को हुआ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें