दंतेवाड़ा नक्सली हमला: CM बघेल ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांज... - CG Sandesh

दंतेवाड़ा नक्सली हमला: CM बघेल ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को दंतेवाड़ा में नक्सलियों के आईईडी हमले में जान गंवाने वाले 10 डीआरजी जवानों और एक चालक को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवानों के परिजनों से मुलाकात भी की।

दंतेवाड़ा नक्सली हमले में जान गंवाने वाले 10 डीआरजी जवानों को बंदूकों की सलामी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कुछ देर बाद सीएम बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

 


बुधवार को हुए नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए। और एक सिविलियन ड्राइवर की भी मौत हुई है। सभी जवान एक पिकअप वैन में सवार थे और दंतेवाड़ा के अरनपुर में ये वैन आईईडी की चपेट में आ गई थी।

डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया।

भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अब अंतिम चरण में है। और योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।

इस नक्सल वारदात के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन पर घटना की जानकारी ली और जवानों की शहादत पर दुख जताया। उन्होने सीएम को हरसंभव मदद का आश्वास दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें