छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडे... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

देश के कई हिस्सों में मौसम की आंख-मिचौली के बीच लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के तमाम राज्यों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला जारी होने की उम्मीद है। इसी कारण से तापमान में गिरावट का दौर भी शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मध्य भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज से अगले 1 सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

वहीं यूपी में लखनऊ में आज आकाश साफ रहने की उम्मीद है। आज राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत के  आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में आगामी पांच दिनों के दौरान छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें