कई यात्री घायल, मची चीख-पुकार…बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर - CG Sandesh

कई यात्री घायल, मची चीख-पुकार…बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर

कोंडागांव : जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां नेशनल हाईवे 30 पर बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गया है। टक्कर इतनी जोरदार था कि बस में बैठे दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दुर्घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई।



जानकारी के मुताबिक रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही कांकेर ट्रेवल्स फरसगांव के आगे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में अनेकों यात्री घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भिजवाया गया.वहीं दुर्घटना के चलते रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसके साथ ही रोड पर लगे ट्रैफिक जाम को क्लियर करवा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें