JOB : 485 पदों पर होगी भर्ती...इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोज... - CG Sandesh

JOB : 485 पदों पर होगी भर्ती...इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा निजी नियजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 28 अप्रैल 2023 को किया जाएगा

प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एयरटेल पेमेंट बैंक नव भारत उद्योग भवन इंफ्रंट ऑफ लोड आरटीओ रेड नं 1 तेलीबांधा रायपुर के द्वारा रूरल बैंक मित्र के लिए 10 पद ।सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस इंडिया प्रा. लिमि. पदमनाभ चेंबर डोर नं 38/26 92 दूसरा फ्लोर कोचीन के द्वारा यूटीलिटी हेण्ड लोडर के लिए 175 पद, ड्राईवर , ऑपरेटर, हैवी व्हीकल, एवं आईटीआई/ बीएमइ एजेंट के लिए 150-150 पद रिक्त हैं।


अधिक जानकारी के लिए

रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 28 अप्रैल को समय प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें