CONGRESS के इस वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन... - CG Sandesh

CONGRESS के इस वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री डी.बी. इनामदार का मंगलवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

दानप्पागौडा बसनगौड़ा इनामदार कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें फेफड़े और लीवर की बीमारियों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कई बार कित्तूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और कांग्रेस सरकार में मंत्री के रूप में भी काम किया।


इनामदार आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कित्तूर सीट से टिकट के दावेदार थे। हालांकि, पार्टी ने अंतिम समय में उन्हें टिकट देने से इंकार कर दिया था। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, भगवान उनके समर्थकों और परिवार को उनके शोक के दर्द को सहन करने की शक्ति दें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें