कार ने शादी घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंदा, एक की हुई मौ... - CG Sandesh

कार ने शादी घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंदा, एक की हुई मौत.. दूसरा घायल

बिलासपुर।  में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती( admit) कराया गया है। पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

एक घर में दो बेटियों की शादी का कार्यक्रम था। शादी में अपने परिवार के साथ पहुंचे दो बच्चे सकरी निवासी राघव सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी (4) एवं ग्राम खैरा निवासी अनिक सूर्यवंशी पिता पवन सूर्यवंशी (7) दोपहर में घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। तभी उस्लापुर की ओर से तेज रफ्तार कार ने दोनों बच्चों को अपने चपेट में ले लिया।

 


बीच रास्ते पर मासूम राघव सूर्यवंशी की मौत

हादसे के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल( hospital) ले जाया गया। इस दौरान बीच रास्ते पर मासूम राघव सूर्यवंशी की मौत हो गई। जबकि अनिक सूर्यवंशी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें