डिप्टी CMO का होटल के कमरे में लटका मिला शव...जांच में जुटी ... - CG Sandesh

डिप्टी CMO का होटल के कमरे में लटका मिला शव...जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश। प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित होटल बिट्ठल में प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। होटल के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों ने कमरा खोला। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।


पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। डॉ. सुनील कुमार सिंह बतौर डिप्टी सीएमओ तेज प्रताप सप्रू हॉस्पिटल बेली में तैनात थे। वह संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे। रविवार की शाम को ही उन्होंने सिविल लाइंस में कॉफी हाउस के बगल स्थित होटल बिट्ठल में कमरा लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें