प्रभावित किसानों ने की मुआवजे की मांग, बारिश और ओलावृष्टि से... - CG Sandesh

प्रभावित किसानों ने की मुआवजे की मांग, बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान

महासमुंद : छत्तीसगढ़ में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओला गिरने की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम भावा पहुंच कर किसानों से चर्चा की। बाद इसके संसदीय सचिव चंद्राकर ने प्रभावित किसानों को राहत दिलाने राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।



मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। पटेवा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने ग्राम भावा पहुंचकर किसानों से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश व ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने राहत दिलाने राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें