मंत्री अमरजीत भगत : हमारी सरकार ने कला संस्कृति को सहेजने लग... - CG Sandesh

मंत्री अमरजीत भगत : हमारी सरकार ने कला संस्कृति को सहेजने लगाकर किया कार्य

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत पहुंचे किलकिलेश्वर धाम

पत्थलगांव/  रविवार की दोपहर छग के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत रायगढ़ से हेलीकॉप्टर में किलकिलेश्वर धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उन्होंने पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भोजन ग्रहण किया।

जिसके बाद मंदिर परिषद पर निर्माण किए गए रौनियार समाज के भवन का भी अवलोकन किया।वहीं उन्होंने किलकिला आने का उद्देश्य बताते हुए कहा की पिछली बार चुनाव से पूर्व वे अपने कांग्रेसी विधायक साथियो की टीम के साथ किलकिला महादेव दर्शन करने के लिए आए थे और उन्होंने यहां स्थापित भोलेनाथ से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने प्रार्थना की थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जनता ने चुनी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कुछ दिनों में ही कोविड महामारी के कारण से इस मंदिर की तरफ उनका आने का संयोग नहीं बन पाया।

समय निकालकर उन्होंने आज रविवार को भगवान शिव के दर्शन करके प्रार्थना किया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार प्रदेश की प्रगति और विकास का मार्ग प्रशस्त हो।खाद्य मंत्री ने बताया की उन्होंने भोलेनाथ से परदेश के किसान आदिवासी वर्ग युवा वर्ग खुशहाल रहने की प्रार्थना की।उन्होंने पत्रकारों को जवाब देते हुवे कहा कि हमारी सरकार ने कला संस्कृति को सहेजने का काम किया है इसी क्रम में जिस मार्ग से भगवान श्री राम छत्तीसगढ़ में गुजरे थे उस मार्ग को राम वनगमन पथ मार्ग की संज्ञा देकर उस मार्ग एवं उस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा प्रसिद्ध शिव मंदिरों की सूची में पत्थलगांव क्षेत्र के प्रसिद्ध किलकिलेश्वर धाम के महादेव शिव मंदिर का नाम ना होने पर उन्होंने कहा कि यहां से प्रस्ताव ले लिया गया है जल्द ही किलकिलेश्वर धाम को भी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिव मंदिर की सूची में शामिल किया जाएगा।


खाद्य मंत्री ने इस दौरान भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार 15 वर्षों तक रही लेकिन भाजपा ने श्री राम भगवान, कौशल्या माता या फिर क्षेत्र की कला संस्कृति को सहेजने का एक भी काम नहीं किया। हमारी सरकार ने प्रदेश की कला संस्कृति को सहेजते हुवे राम वनगमन मार्ग का निर्माण , कौशल्या मंदिर का भी निर्माण किया है।इस अवसर पर किलकिलेश्वर मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों हेतु खाद्य मंत्री को आवेदन सौंपा है। वहीं खाद्य मंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए थे।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामपुकार सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल,डीडीसी रत्ना पैंकरा,महेंद्र अग्रवाल,रविंद्र भाटिया,हंसराज अग्रवाल,कुलविंदर भाटिया,वीरेंद्र एक्का,सरपंच कमिल लकड़ा, श्रवण सिदार,सत्यदेव गुप्ता,अटल बिहारी यादव मैनपाट,कन्हैया यादव,रोहित यादव, कुंवर साय,रवि खुटिया,अनिता खाखा,उर्मिला सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें