भारत में 24 घंटे में सामने आए 12,193 नए केस, एक्टिव मामले 67 हजार के पार
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 12,193 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 67 हजार 556 तक पहुंच गए हैं।
आंकड़ों में कहा गया है कि 24 घंटे में 12,193 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4,48,81,877 करोड़ दर्ज की गई। शनिवार को 42 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गई है। 4,42,83,0216 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.66 प्रतिशत दर्ज की गई।
220 करोड़ टीके लगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें