नक्सलियों ने मचाया उत्‍पात, माइंस में परिवहन के लिए लगे वाहन... - CG Sandesh

नक्सलियों ने मचाया उत्‍पात, माइंस में परिवहन के लिए लगे वाहन में लगाई आग

नारायणपुर। नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों ने आमदई माइंस में लगे एक वाहन में आग लगा दी है। जिससे वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। नक्‍सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर ग्राम कापसी के पास इस घटना को अंजाम दिया। घटना आज तड़के चार बजे की है।

 


जानकारी के अनुसार 8-10 की संख्‍या में नक्सली मौके पर पहुंचे और वाहन के चालक और हेल्‍पर को वहां से भगा दिया। इसके बाद वाहन में आग लगा दी। नक्‍सलियों ने वहां बैनर लगाकर आमदई माइंस में काम का विरोध किया है।

इससे पहले गुरुवार को नारायणपुर जिला पुलिस ने ओरछा मार्ग को अवरूद्ध करने की घटना में शामिल एक नक्सल आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना ओरछा से डीआरजी, जिला पुलिस बल व सीएएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें