दर्दनाक हादसे में तीन स्कूली बच्चों की मौत, नहाने के दौरान ह... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसे में तीन स्कूली बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जगदलपुर से 3 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत की खबर है। हादसा उस वक्त हुआ, जब सभी बच्चे स्कूल से आने के बाद नहाने गये थे। घटना के बाद इलाके में रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। घटना नगरनार इलाके की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। 10 साल पहले इस तालाब से एन एम डी सी को मुरुम मिट्टी निकलने पंचायत के द्वारा दिया गया था, तालाब का नाम गोजू मुंडा है।


दुःखद हादसे मे तीन बच्चों की मौत

प्रियांक कश्यप, परमोद गोयल, विक्की बेसर ऐ तीनो बच्चे 8 से 9 वर्ष के थे।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल में लाया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए नगरनार के एसएचओ जयप्रकाश ने बताया कि तीनों बच्चे क्षेत्र के गोदीमुंडा तालाब नहाने के लिए गये हुए थे। नहाने के दौरान तीनों गहराई में चले गये और फिर पानी में डूब गये। सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल की बतायी जा रही है। तीनों के शव को पुलिस ने निकाल लिया है। शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। 3 बच्चों की डूबने से मौत के मामले में जानकारी लेने विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन और बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार पहुंचे हॉस्पिटल। मामले में जांच की जा रही है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें