कोर्ट ने अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों आरोपियों को 4 दिन की प... - CG Sandesh

कोर्ट ने अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों आरोपियों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

उत्तरप्रदेश। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में गिरफ्तार लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या को सीजेएम कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसआईटी की ओर से सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर 7 दिनों की कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। हालांकि सीजेएम कोर्ट ने तीनों आरोपियों की चार दिन की कस्टडी रिमांड की मंजूरी दी है। कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद अब 23 अप्रैल को आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।


पुलिस ने तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल से लाकर आज सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। आरोपियों की पेशी को लेकर जिला कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसआईटी आरोपियों को कस्टडी में लेकर अब पूछताछ करेगी। एसआईटी विवेचना में सबूत जुटाएगी और क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। आज शाम मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन ले जाकर एसआईटी क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है। एसआईटी तीनों आरोपियों का बयान अदालत की अनुमति से दर्ज कर चुकी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें