बाइक सवार की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, चालक की ... - CG Sandesh

बाइक सवार की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, चालक की तलाश में पुलिस….

बिलासपुर : जिले से इस वक्त दुर्घटना होने की खबर सामने आ रही है। जहां रतनपुर हाईवे पर आज सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। रतनपुर और बिलासपुर फोरलेन सड़क में आए दिन हादसे हो रहे हैं। भारी वाहन चालकों की लापरवाही से बाइक सवार और राहगीर सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवा रहे हैं।



जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरताल निवासी गोवर्धन सूर्यवंशी अपने भाई के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने गया हुआ था। जहां उसे ऑटो में बैठाकर अकेले वापस गांव लौट रहा था। उसी वक्त गतौरी अंडर ब्रिज के नीचे रतनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार गोवर्धन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर, घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौक से वाहन छोड़कर भाग निकला। इस सड़क हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। इस घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के उपरांत शव को पीएम के लिए सिम्स भिजवा दिया गया। पुलिस आगे की कारवाही में जुट गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें